Monday, 27 December 2021
Punjab
चंडीगढ़ नगर निगम में AAP पार्टी की धमाकेदार एंट्री , अब पंजाब बदलाव के लिए तैयार -अरविंद केजरीवाल
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : आपको बता दे कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव पहली बार लड़ी आम आदमी पार्टी ने निगम सदन में धमाकेदार एंट्री की है। वहीँ आम आदमी पार्टी निगम सदन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीँ अब मेयर के लिए आप व भाजपा में टक्कर होगी। आपको बता दे कि 35 सदस्यीय निगम में आप के 14, भाजपा के 12, कांग्रेस के 8 व शिअद के एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
वहीँ पहली ही बार में आप की निगम में धमाकेदार एंट्री पर पार्टी उत्साहित है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। उन्होंने आप के विजयी उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।
[metaslider id=5345]