ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 14 November 2024

दिल्ली में AAP पार्टी ने जीता चुनाव, महेश खींची बने नए मेयर

दिल्ली में AAP पार्टी ने जीता चुनाव, महेश खींची बने नए मेयर

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर चुनाव में AAP पार्टी को जीत मिली है। आप के महेश कुमार खींची नए मेयर बन गए। चुनाव में आप को 133 मिले। बीजेपी को 130 वोट मिले। आप के 8 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग किया। वहीं रवींद्र भारद्वाज डिप्टी मेयर बने हैं। वह निर्विरोध चुने गए हैं। मेयर चुनाव में कुल 265 वोट पड़े। इसमें 2 वोट अवैध घोषित किए गए। आप की तरफ से 8 क्रॉस वोटिंग हुई। इससे पहले कांग्रेस ने चुनाव से वॉकआउट किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। बीजेपी को उम्मीद थी कि इस चुनाव में वह कुछ चमत्कार कर सकती है, लेकिन अंततः आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी और महेश खींची को दिल्ली का नया मेयर चुन लिया गया।

46 वर्ष के महेश कुमार खींची वर्तमान में देव नगर वार्ड से पार्षद हैं, जो करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में आता है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से स्नातक हैं। बता दें, वह अनुसूचित जाति से आते हैं और एमसीडी में मेयर का तीसरा कार्यकाल किसी अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है।