ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 10 April 2024

AAP पार्टी 16 अप्रैल को लुधियाना व जालंधर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी - CM भगवंत मान

AAP party will announce candidates for Ludhiana and Jalandhar on April 16 - CM Bhagwant Mann
AAP party will announce candidates for Ludhiana and Jalandhar on April 16 - CM Bhagwant Mann

पंजाब : आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल को लुधियाना और जालंधर के लिए अपने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। आप पंजाब के अध्यक्ष व सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। बता दे आप पार्टी पहले ही पंजाब में नौ लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं 16 अप्रैल को पार्टी दो और उम्मीदवारों की घोषणा करेगी, जिससे कुल उम्मीदवारों की संख्या 11 हो जाएगी। बता दे जालंधर एससी आरक्षित सीट है और इसमें 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान आप ने चार निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी और एक साल पहले जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने 58,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं, लुधियाना की बात करें तो 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां 9 विधानसभा क्षेत्रों में से 8 पर जीत हासिल की थी।