ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 15 December 2021

जालंधर में 'आप' पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, केजरीवाल बोले- यह यात्रा पंजाब की अमन शांति और भाईचारक सांझ के लिए है

'AAP' party took out Tiranga yatra in Jalandhar, Kejriwal said - this yatra is for the peace and brotherhood of Punjab
'AAP' party took out Tiranga yatra in Jalandhar, Kejriwal said - this yatra is for the peace and brotherhood of Punjab
[metaslider id=711] जालंधर : आज आम आदमी पार्टी ने महानगर जालंधर में निकाली तिरंगा यात्रा। यहाँ पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा यात्रा का किया आगाज । वहीँ उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा पंजाब की अमन शांति और भाईचारक सांझ के लिए है। उन्होंने कहा ये तिरंगा यात्रा देशभक्ति की यात्रा है, पंजाब की अमन चैन शांति की यात्रा है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब ने लंबे समय तक आतंकवाद का दौर देखा और कोई पंजाबी नहीं चाहता कि वह दौर दोबारा फिर से लौट कर आए। उन्होंने कहा भगवान करे कि अब ऐसा कभी भी न हो। उन्होंने कहा हम सब मिलकर पंजाब की अमन शांति के लिए काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा हम सब पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। वही इस मोके पर दूर-दूर तक तिरंगे ही तिरंगे दिखाई दे रह हे हैं। जालंधर के कोने कोने से लोग इस यात्रा में भाग लेने के लिए आए हुए थे। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह बदलाव की बयार है। अब लोग पंजाब में बदलाव और शांति चाहते हैं। वहीँ उन्होंने अपने संबोधन से पहले भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद और वंदेमातरम का जयघोष किया। वहीँ इस मौके पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष राघव चड्ढा, प्रभारी जरनैल सिंह , अमृतसर नॉर्थ से उम्मीदवार व पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। इनके अलावा उनके साथ आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान, व पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। [metaslider id=1461]