Friday, 31 May 2024
Jalandhar
जालंधर में वोटिंग से पहले AAP विधायिका के पति का अचानक निधन
नकोदर : जालंधर के हलका नकोदर की आप विधायिका बीबी इंद्रजीत कौर मान को गहरा सदमा लगा है , उनके पति शरणजीत सिंह मान का अचानक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। परिवार के मुताबिक आज शाम 5 बजे नकोदर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।शरणजीत सिंह मान की मौत के बाद नकोदर सहित पंजाब के विभिन्न आम आदमी पार्टी के नेताओं में शोक की लहर है।