ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 04 September 2025

आप विधायक रमन अरोड़ा की मुसीबते कम नहीं हो रही , फिर से हुए अरेस्ट

आप विधायक रमन अरोड़ा की मुसीबते कम नहीं हो रही , फिर से हुए अरेस्ट

जालंधर : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अरोड़ा को अब नए मामले में अरेस्ट किया गया है। अरोड़ा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। रमन अरोड़ा पर यह एक्शन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से सतर्कता विभाग के एक मामले में जमानत मिलने के बाद हुआ है। वह पहले भ्रष्टाचार की साजिश के एक मामले में जेल जा चुके थे। रमन अरोड़ा को गुरुवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दे विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन ही पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने उन्हें 105 दिनों के बाद रेगुलर बेल प्रदान की थी। लेकिन राहत के कुछ ही घंटों बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विधायक के खिलाफ थाना रामा मंडी में नया मामला दर्ज कर दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस नए केस में पुलिस ने जबरन वसूली से जुड़ी धाराएं लगाई हैं।