ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 13 September 2022

AAP के मंत्री हरपाल चीमा बोले- पंजाब में 'ऑपरेशन लोट्स' चला रही BJP

Punjab Finance Minister Harpal Singh Cheema said that Punjab did not get anything in the budget.
Punjab Finance Minister Harpal Singh Cheema said that Punjab did not get anything in the budget.
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] चंडीगढ़ : पंजाब में AAP सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने BJP पर `आप' के 10 विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आप के विधायकों से सीधे बात न कर किन्हीं अन्य लोगों को बिचौलिया बनाकर संपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा चीमा ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा का `ऑपरेशन लोटस' एजेंडा दिल्ली में विफल रहा है, उसी प्रकार पंजाब में भी `ऑपरेशन लोटस' विफल साबित होगा। चीमा ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता में स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कुछ लोगों के माध्यम से करीब एक सप्ताह से आप के विधायकों से संपर्क साध रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि आप के विधायकों को सीबीआई और ईडी का डरावा देकर चेतावनी दी जा रही है कि या तो भाजपा में शामिल हो जाओ या फिर कार्रवाई को तैयार रहो। [metaslider id=25498] वहीँ जब भाजपा पर लगाए आरोपों के संबंध में हरपाल चीमा से नेताओं के नाम सार्वजनिक करने को कहा गया तो वे इसे जांच का विषय बताने लगे। चीमा ने समय आने पर इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड समेत अन्य सबूत सार्वजनिक करने की बात कही। [metaslider id=1461]