ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 23 September 2024

आप नेता आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला, CM ऑफिस में नज़र आई दो कुर्सियां

आप नेता आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला, CM ऑफिस में नज़र आई दो कुर्सियां

नेशनल न्यूज़ : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने सोमवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला और कहा कि वह उसी तरह काम करेंगी, जैसे भरत ने अपने बड़े भाई भगवान राम की ‘खड़ाऊं' को अयोध्या के सिंहासन पर रखकर काम किया था। बता दे दिल्ली के CM ऑफिस में नजारा बदला हुआ था। वहां दो कुर्सियां लगी थीं। बता दे जिस कुर्सी पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बैठते थे उसे खाली रखा गया। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के लिए सीएम की कुर्सी खाली रहेगी। वह केजरीवाल की कुर्सी के बगल में एक अन्य कुर्सी पर बैठीं।

सीएम का कार्यभार संभालन के बाद आतिशी ने कहा कि मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। आज मेरी पीड़ा वैसी ही है जैसी भरत की थी जब भगवान राम 14 साल के लिए वनवास गए थे और भरत को कार्यभार संभालना पड़ा था। जैसे भरत ने 14 साल तक भगवान राम की पादुकाएं संभाली और कार्यभार संभाला, वैसे ही अगले चार महीने मैं भी उसी तरह दिल्ली सरकार चलाऊंगी।