ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 16 November 2022

पंजाब में AAP सरकार खोलेगी 500 नए मोहल्ला क्लीनिक , अगले साल 26 जनवरी से होंगे शुरू

AAP government will open 500 new mohalla clinics in Punjab, will start from January 26 next year
AAP government will open 500 new mohalla clinics in Punjab, will start from January 26 next year
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब की AAP सरकार अगले दो महीने में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रदेश में करीब 500 और आम आदमी क्लीनिक खोलेने जा रही है । इसके लिए ग्रामीण व शहरी प्राइमरी हेल्थ सेंटरों (पीएचसी) को आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किया जाएगा। इस संबंध में AAP पंजाब ने अपने ट्विटर हैंडल ट्वीट किया है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग ने उन 521 PHC की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किए जाने पर विचार किया जा रहा है। यह क्लीनिक 26 जनवरी 2023 को शुरू कर दिए जाएंगे। इस स्कीम के अनुसार यह क्लीनिक राज्य के गांवों और कस्बों में स्थित PHC के पहले से मौजूद भवनों में खोले जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार, सबसे अधिक 44 क्लीनिक अमृतसर जिले में खोले जाने हैं। इसके बाद लुधियाना में 47, पटियाला में 40, जालंधर में 37, होशियारपुर और गुरदासपुर में 33-33, बठिंडा में 24, संगरूर 26, फाजिल्का 22, फिरोजपुर, एसएएस नगर और मुक्तसर 19-19 क्लीनिक खोले जाएंगे। [metaslider id=25498]