ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 November 2021

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर AAP सरकार ने उठाये कड़े कदम , नहीं मिलेगी बाहरी वाहनों को एंट्री, पढ़िये जानकारी

AAP government has taken strict steps when air pollution in Delhi reaches severe category, outside vehicles will not get entry, read information
AAP government has taken strict steps when air pollution in Delhi reaches severe category, outside vehicles will not get entry, read information
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बता दे की मिली जानकारी अनुसार राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। इसके चलते दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी है कि हमने आवश्यक सेवाओं में शामिल वाहनों को छोड़कर दिल्ली में सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाने के लिए बुधवार से 1,000 निजी CNG बसों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा मेट्रो और DTC की तरफ़ से DDMA को यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति के संबंध में भी पत्र लिखा गया है। [metaslider id=9199] बता दे कि उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली के अंदर 10 साल पुरानी डीज़ल और 15 साल पुरानी पेट्रोल की गाड़ियों की सूची यातायत विभाग की तरफ से पुलिस को दे दी गई है, जिसे लेकर वह कार्रवाई शुरू करेंगे। वहीँ दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर जो PUC अभियान चल रहा है उसको और सख्त किया जाएगा। बता दे कि कोई वाहन चालक अगर बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के पाया जाता है तो उस पर 10,000 रुपये के चालान का प्रावधान भी है। वहीँ इसके अलावा दिल्ली में 21 नवंबर तक निर्माण कार्य पर रोक रहेगी। बता दे की मिली जानकारी अनुसार सरकारी विभागों के लिए 21 नवंबर तक शत-प्रतिशत वर्क फ्राम होम जारी रहेगा। इसके अलावा स्कूल-कालेज अगले आदेश तक बंद रहेगा। वहीँ इसके अलावा गोपाल राय ने जानकारी दी है कि दिल्ली में अभी 372 वाटर स्प्रिंकलिंग टैंक चल रहे हैं। वहीँ पानी का अधिक छिड़काव सुनिश्चित करने के लिए 13 हाट स्पाट पर फायर ब्रिगेड की वाटर मशीनें लगाई जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा उद्योगों में केवल गैस के उपयोग की अनुमति होगी, प्रदूषित ईंधन का उपयोग करते पाए जाने पर सख्त होगी कार्रवाई गोपाल राय ने जानकारी दी है कि दिल्ली में अभी 372 वाटर स्प्रिंकलिंग टैंक चल रहे हैं। पानी का अधिक छिड़काव सुनिश्चित करने के लिए 13 हाट स्पाट पर फायर ब्रिगेड की वाटर मशीनें लगाई जाएंगी। उद्योगों में केवल गैस के उपयोग की अनुमति होगी, प्रदूषित ईंधन का उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई होगी। [metaslider id=1461]