ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 23 June 2025

लुधियाना में हुए उपचुनाव में AAP पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की

लुधियाना में हुए उपचुनाव में AAP पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की

लुधियाना : पंजाब में एक बार फिर ‘झाड़ू’ ने अपना जादू दिखाया है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है।

AAP पार्टी के संजीव अरोड़ा ने 10,637 वोटों से जीत हासिल करके लुधियाना वेस्ट सीट पर AAP का परचम लहरा दिया। यह जीत न केवल पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है, बल्कि आने वाले निकाय चुनावों के लिए भी एक मजबूत संकेत मानी जा रही है।

[metaslider id=34068]

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सीएम भगवंत मान ने सभी को बधाई दी।

लुधियाना वेस्ट के 14वें राउंड में हुई AAP पार्टी की जीत

संजीव अरोड़ा (AAP) : 35,179

भारत भूषण आशु (INC): 24,542

जीवन गुप्ता (BJP): 20323

पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 8203

[metaslider id=24944]

कौन हैं संजीव अरोड़ा? 61 साल के संजीव अरोड़ा लुधियाना के उद्योगपति हैं और अपने सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। अरोड़ा 2022 से राज्यसभा के सदस्य हैं। अब वह विधायक बन चुके हैं। ऐसे में उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी। उनके राज्यसभा छोड़ने पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। इसके कयास पहले से लगाए जा रहे थे। हालांकि, आप की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।