Monday, 07 June 2021
Jalandhar
आम आदमी पार्टी ने जालंधर में शुरू की ऑक्सीजन जांच मुहिम
[metaslider id="711"]
जालंधर : कोरोना महामारी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर ने सोमवार को रामा मंडी में ऑक्सीजन जांच मुहिम शुरू की। इसे आप पंजाब की महिला प्रधान राजविंदर कौर और आप जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी की मौजूदगी में शुरू किया गया।
[metaslider id="1461"]
इस मौके पर राजविंदर कौर और सुरिंदर सोढी ने कहा कि आने वाले दिनों में यह मुहिम जिला स्तर पर शुरू की जाएगी। जिला उप प्रधान हरचरण सिंह संधू ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया और लोगों का पार्टी की नीतियों से जुड़ने के लिए धन्यवाद किया। जिला यूथ प्रधान रमणीक रंधावा ने भी ऑक्सीजन जांच में हिस्सा लिया। डॉक्टर विंग पंजाब के सह प्रधान डॉ. संजीव शर्मा ने ऑक्सीजन जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।
[metaslider id="5345"]
source link