Wednesday, 13 August 2025
LUDHIANA
पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक का हुआ भयानक एक्सीडेंट
पंजाब : लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना के साथ एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। बता दे कि हरियाणा के खनौरी बॉर्डर के पास वह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं है। बताया जा रहा हैं कि बीती देर रात उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उनके साथ मौजूद एक गनमैन भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद विधायक छीना के चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। उन्हें पहले कैथल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लुधियाना रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज लुधियाना के एक निजी अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि राजिंदरपाल कौर छीना 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं।