Saturday, 16 December 2023
National
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में दी बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में संजय सिंह के स्थान पर पार्टी का नेता नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से राज्यसभा चेयरमैन को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि संजय सिंह ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं’ का सामना कर रहे हैं। इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में राघव चड्ढा उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे।
बता दें कि संजय सिंह इस समय दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद हैं। राज्यसभा सचिवालय में सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि चड्ढा को फ्लोर लीडर नियुक्त करने को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं और पार्टी के सदन में 10 सदस्य हैं।
बता दें कि चड्ढा को 11 अगस्त 2023 को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था और वो 115 दिन का निलंबन रद्द होने के बाद शीतकालीन सत्र में शामिल हुए हैं।
[metaslider id=25498]