Friday, 03 June 2022
Punjab
आम आदमी पार्टी ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की
[metaslider id=9199]
संगरूर : आम आदमी पार्टी ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने उमीदवार की घोषणा कर दी है। यहां से गुरमेल सिंह आप के उम्मीदवार होंगे। बता दे की यह जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। गुरमेल सिंह आप के युवा वालंटियर हैं और संगरूर के जिला प्रभारी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के जरिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी उम्मीदवारी का ऐलान किया है। बता दें, यह सीट आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की सीट है।
बता दे कि संगरूर लोकसभा क्षेत्र से भगवंत मान लगातार दो बार सांसद बने। इस बार विधानसभा चुनाव भगवंत मान के चेहरे पर लड़ा गया और पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। इसके बाद भगवंत मान सीएम बन गए, जिससे उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। इस कारण यह सीट खाली हुई है।
[metaslider id=1461]