ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 14 February 2026

प्री-वेडिंग का वीडियो शूट कर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

प्री-वेडिंग का वीडियो शूट कर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

जाखल : लहरागागा से घर लौट रहे चांदपुरा गांव के एक युवक की कार सड़क में गड्ढे से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव चांदपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चांदपुरा निवासी 21 वर्षीय जसकरण ग्रेवाल पुत्र बिक्कर सिंह अपने दोस्त के साथ पंजाब के लहरागागा क्षेत्र से रात करीब 9 बजे अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह वीडियो ग्राफी का कार्य करते थे और एक शादी समारोह में प्री-वेडिंग वीडियो शूट कर वापस आ रहे थे। कि रास्ते में उक्त दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को कार से बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे तुरंत लहरागागा के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।