ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 23 October 2024

पंजाब में सरेआम गोलियां मारकर आढ़ती की हत्या

पंजाब में सरेआम गोलियां मारकर आढ़ती की हत्या

ब्यास : पंजाबी में बड़ी वारदात की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार ब्यास में सरेआम आढ़ती गुरदीप सिंह पर गोलियां चलाई गई हैं। ब्यास थाना सठियाला अधीन आती दाना मंडी में बाइक सवार हमलावरों की ओर से 3-4 फायर किए गए हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान गंभीर हालत में गुरदीप सिंह को अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहीं इलाज़ के दौरान गुरदीप सिंह की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा बताया जा रहा कि अभी फिलहाल निजी रंजिश का मामला लग रहा है।

पुलिस ने परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि वह हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।