ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 11 March 2021

जालंधर की भगत सिंह कॉलोनी में एक के बाद एक कई धमाकों से मची भगदड़

A stampede in Jalandhar's Bhagat Singh Colony, one after several blasts
A stampede in Jalandhar's Bhagat Singh Colony, one after several blasts
[metaslider id="711"] जालंधर ( अनुराग ): जालंधर के थाना डिवीजन एक के अधीन आती भगत सिंह कालोनी मैं वीरवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक यहां मकसूदा फ्लाईओवर के साथ बनी झुग्गियों में सुबह 9.30 के करीब सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग ने 30 के करीब झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस हादसे में जहां लाखों का नुकसान हो गया। वहीं आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। [metaslider id="9199"] घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब छह गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने की घटना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पार्षद सुशील कालिया भी मौके पर पहुंचे थे। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान एक के बाद एक 6 सिलेंडर फटे, जिस कारण इलाके के लोगों में भगदड़ का माहौल बन गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक कर स्थिति को संभाला। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। [metaslider id="5345"]   source link