Saturday, 07 September 2024
Punjab
मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला पर Live के दौरान फेंका गया जूता
पंजाब : खबर है कि मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला के लंदन में चल रहे कॉन्सर्ट के दौरान किसी ने स्टेज पर परफॉर्म कर रहे औजला पर जूता फेंक कर मार दिया. ‘तौबा तौबा’ गाने के लिए सिंगर करण औजला यूके टूर पर गए हुए हैं. लंदन में उनका कॉन्सर्ट चल रहा था और इस दौरान भीड़ में से सिंगर के ऊपर किसी ने जूता फेंक दिया. इस हरकत से सिंगर आगबबूला हो गए और स्टेज से ही खरी खोटी सुनाने लगे. सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी वायरल हो रहा है.
गुस्से में करण ने कहा, “रुको! वो कौन था, मैं कहा रहा हूं कि हिम्मत है तो स्टेज पर आओ, अभी वन टू वन करते हैं.†उन्होंने आगे कहा कि “मैं इतना बुरा नहीं गा रहा हूं कि तुम मुझे जूते से मारो. अगर यहां मौजूद किसी को भी मुझसे कोई दिक्कत है, तो सीधे स्टेज पर आकर बात करो… क्योंकि मैं कुछ भी गलत नहीं कह रहा हू.â€
वहीँ इसके बाद सेक्योरिटी गार्डों ने भीड़ में से उस शख्स को पकड़ लिया जिसने सिंगर पर जूता फेंका था और उसे पकड़कर अपने साथ ले गए.