Thursday, 08 January 2026
Punjab
पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात : सैलून संचालक ने अपने पूरे परिवार को गोली मारकर किया ख़त्म
पंजाब : पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। फिरोजपुर में एक सैलून मालिक ने दो मासूम बेटियों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। यह दिल दहला देने वाली घटना फिरोजपुर के हरमन नगर में हुई है। सैलून मालिक ने पहले 10 साल व 6 साल की बेटियों और पत्नी की गोली मारी। उसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सैलून मालिक अमनदीप सिंह ने पूरे परिवार को खत्म क्यों किया। इस घटना के पीछे बहुत सारे सवाल हैं, जिनका पता लगाने में पुलिस विभाग जुट गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर देखा जा रहा है कि क्या यह अमनदीप ने खुद सभी को गोली मारी है या फिर किसी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। प्रत्येक एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि गोली मारने के कारणों का पता नहीं चला है।