ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 23 September 2025

जालंधर में शर्मनाक घटना, बाथरूम में नहा रही महिला की बनाई वीडियो और फिर हुई छितर परेड

जालंधर में शर्मनाक घटना, बाथरूम में नहा रही महिला की बनाई वीडियो और फिर हुई छितर परेड

जालंधर : पंजाब के जालंधर में शिव नगर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार यहां एक युवक ब्लड सैंपल लेने के लिए घर में आया और मौके का फायदा उठाकर बाथरूम में नहा रही महिला की अश्लील वीडियो बनाने लगा। महिला की नज़र पड़ते ही उसने शोर मचाया और परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथ काबू कर लिया।

परिवार के सदस्य के अनुसार, उन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट से ब्लड सैंपल लेने के लिए युवक को बुलाया था। इस दौरान आरोपी ने उन्हें बाथरूम जाने की बात कही और अंदर जाकर महिला की वीडियो बनाने लगा। महिला ने जब उसे देख लिया तो हंगामा हो गया।

आरोपी की पहचान गुरशरण निवासी मिठ्ठापुर के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार उसके मोबाइल से कई अश्लील वीडियो बरामद हुई हैं। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल थाना 8 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।