Wednesday, 23 July 2025
Punjab
पंजाब में बच्चों से भरी स्कूल बस का हुआ एक्सीडेंट
दीनानगर : दीनानगर के बाईपास के पास स्थित एक गांव में बच्चों को लेकर जा रही ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल की एक निजी बस पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में बस में सवार छोटे-छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए।
जैसे ही बस पलटने की खबर फैली, बच्चों के माता-पिता घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचकर अपने-अपने बच्चों की हालत के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे, लेकिन अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया।