ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 30 January 2026

कनाडा में एक पंजाबी दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

कनाडा में एक पंजाबी दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब : कनाडा के कैलगरी में एक पंजाबी दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर है। नॉर्थ-ईस्ट कैलगरी के रेडस्टोन इलाके में रहने वाले एकमवीर सिंह और उनकी पत्नी जैस्मीन कौर के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए हैं।मृतक दंपती मूल रूप से पंजाब के जगरांव क्षेत्र के गांव चौकीमान से संबंधित बताए जा रहे हैं और कनाडा के रेडस्टोन इलाके के पास रह रहे थे। इस घटना के सामने आते ही स्थानीय पंजाबी समुदाय में गहरा सदमा फैल गया है।

कैलगरी पुलिस सर्विस ने मामले को संदिग्ध करार देते हुए एक विस्तृत जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस किसी संभावित आपराधिक एंगल से भी इंकार नहीं कर रही है, हालांकि अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।