ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 15 August 2025

हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाडी खाई में गिरी, चार की माैत

हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाडी खाई में गिरी, चार की माैत

हिमाचल न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाडी खाई में गिर गई। हादसे में पंजाब के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 15 बच्चों समेत 23 यात्री घायल हैं। घायलों का कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दे मोगा के 29 श्रद्धालु कांगड़ा के चामुंडा मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मोगा के 29 श्रद्धालु कांगड़ा के चामुंडा मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे उनकी पिकअप जदरंगल के पास गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजा गया ।