ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 12 June 2022

नानी घर आई डेढ़ साल की बच्ची को कार चालक ने कुचला, बच्ची की मौके हुई मौत

A one and a half year old girl who came home was crushed by the car driver, the girl died on the spot
A one and a half year old girl who came home was crushed by the car driver, the girl died on the spot
[metaslider id=9199] लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से बहुत दुखदायी खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ एक कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए बच्ची को कुचल दिया। मिली जानकारी मुताबिक पक्खोवाल रोड स्थित विशाल नगर में नानी के घर आई नन्ही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोहल्ले के ही रहने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार डेढ़ साल की बच्ची शनाया अपनी नानी के घर आई थी। शनाया किसी दूसरे बच्चे के साथ नानी घर के सामने दुकान पर खाने की चीज लेने जा रही थी। बच्ची के परिजनों ने बताया उस दौरान एक ब्रेजा चालक फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। उसने लापरवाही बरतते हुए बच्ची को बिना देखे गाड़ी आगे बढ़ा दी। जिससे बच्ची गाड़ी के नीचे आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने जानकारी दी कि आरोपी चालक इसी मोहल्ले का ही रहने वाला है। बता दे कि आरोपी कार चालक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। ये घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है । वहीँ बच्ची की मौत के बाद इलाके के लोगों में रोष है। वहीँ बच्ची के परिवार के सदस्यों ने कहा कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। [metaslider id=1461]