ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 29 December 2021

लुधियाना में कपड़े की फैक्टरी में लगी भीषण आग, 24 दमकल गाड़ियां जुटी आग पर काबू पाने के लिए

A massive fire broke out in a garment factory in Ludhiana, 24 fire tenders mobilized to control the fire
A massive fire broke out in a garment factory in Ludhiana, 24 fire tenders mobilized to control the fire
[metaslider id=9199] लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में कपडा फैक्ट्री में भयंकर आग लगने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ चंडीगढ़ रोड पर कपड़े की फैक्टरी में भीषण आग लग गई, बताया जा रहा है इस आग को बुझाने के लिए 24 दमकल गाड़ियां मौके पर आई। वहीँ आग लगने के तीन घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है और दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीँ अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और फैक्टरी में आग से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान है। वहीँ मौके पर पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा आसपास की इमारतों को भी खाली करवाया गया है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि इस आग से बड़ा हादसा होते हुए बच गया है, दिन के समय लगी आग की वजह से मजदूरों को वहां से बाहर निकलने का समय मिल गया। [metaslider id=711]