ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 06 February 2026

जालंधर में दिन दिहाड़े लूट की बड़ी घटना : 19 लाख रुपये लूट कर लुटेरे फरार

जालंधर में दिन दिहाड़े लूट की बड़ी घटना : 19 लाख रुपये लूट कर लुटेरे फरार

जालंधर : जालंधर में आज सुबह मर्डर के बाद अब दिन दिहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, अर्बन एस्टेट इलाके में दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना हुई है। बैंक से बड़ी रकम निकालकर लौट रहे पति-पत्नी को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने करीब 19 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता प्रिया वर्मा और उसके पति रमन वर्मा ने बैंक से 17 लाख 10 हजार रुपये निकाले थे, जबकि लगभग 2 लाख रुपये वह अपने घर से लेकर आए थे। कुल मिलाकर उनके बैग में करीब 19 लाख 10 हजार रुपये मौजूद थे। बैंक से पैसे निकलवाकर वह किसी से मिलने आए थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह अपनी गाड़ी से बाहर उतरे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों में से एक युवक उतर कर उनके पास आया और हाथ से बैग छीनकर तेजी से फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि लुटेरों के पास तेजधार हथियार था जिसके बल पर वह उनसे बैग छीनकर फरार हो गए।वारदात इतनी अचानक हुई कि पीड़िता को संभलने का मौका भी नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों लुटेरों के चेहरे ढके हुए थे।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर थाना 7 के एसएचओ बलविंदर सिंह पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।