ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 22 December 2025

जालंधर की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौके पर मौत

जालंधर की फैक्ट्री में बड़ा हादसा,  2 लोगों की मौके पर मौत

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार धोगड़ी रोड पर स्थित मैक च्वाइस टूल फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान 9 गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि, मैक च्वाइस टूल फैक्टरी में अचानक चाबियों से भरा एक बड़ा कैंटर अचानक गिर गया। इस दौरान उसकी चपेट में आने से 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान सिम्मी के रूप में है, जोकि करीब 10 दिन पहले ही इस फैक्ट्री में काम करने के लिए लगी थी।