ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 07 April 2026

पति ने अपनी Wife की चप्पल में GPS लगाकर उसे बॉय फ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा

पति ने अपनी Wife की  चप्पल में GPS लगाकर उसे बॉय फ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा

पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां एक पति को अपनी पत्नी पर काफी समय से शक था। अपने शक को सच या झूठ साबित करने के लिए उसने एक अनोखा और तकनीकी तरीका अपनाया। पति ने अपनी पत्नी की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए उसकी चप्पल में एक छोटा सा GPS डिवाइस छिपाकर लगा दिया। इस डिवाइस की मदद से वह अपने मोबाइल पर पत्नी की लोकेशन हर समय देख सकता था।

शनिवार शाम जब पत्नी घर से बाहर निकली, तो पति ने तुरंत GPS के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद लोकेशन एक जगह पर स्थिर हो गई।पति को शक हुआ, तो वह तुरंत उस जगह पहुंच गया।

दरवाजा खुलते ही हुआ खुलासा जैसे ही पति उस घर में पहुंचा और दरवाजा खुला, उसने देखा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ वहां मौजूद थी। यह देखकर वह हैरान रह गया और गुस्से में आ गया।इसके बाद वहां जोरदार हंगामा शुरू हो गया। पति, पत्नी और प्रेमी के बीच बहस और धक्का-मुक्की होने लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले गई। थाने में भी काफी देर तक बहस और ड्रामा चलता रहा।आखिर में पुलिस की समझाइश के बाद तीनों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। उन्होंने लिखकर दिया कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते। इसके बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर घर भेज दिया।