Thursday, 10 April 2025
Jalandhar
जालंधर रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम में लगी भीषण आग , मचा हड़कंप
जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे के सिग्नल स्टोर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी ।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में केमिकल और प्लास्टिक से बना सामान रखा गया था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली और लपटें ऊंची उठने लगीं। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त गोदाम के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे किसी जनहानि की खबर नहीं है।
हालांकि, रेलवे के सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़ा बहुमूल्य सामान इस आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग लगने की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।