ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 13 May 2021

सैलून में काम करने वाली युवती की गोली मारकर निर्मम हत्या, जाते हुए पिस्टल छाती पर रख गए हत्यारे

Retired Sub Inspector of Chandigarh Police brutally murdered his wife, police arrested
Retired Sub Inspector of Chandigarh Police brutally murdered his wife, police arrested
[metaslider id="9199"] अमृतसर: अमृतसर के मजीठा रोड ऋषि विहार गंडा सिंह वाला निवासी युवती की अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपितों ने पहले लड़की की छाती पर गोली मार उसकी हत्या की और फिर उसके बाद वही पिस्टल उसकी छाती पर रखकर चले गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने लड़की का शव गांव पंडोरी के नजदीक फेंक दिया। मृतक परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी सुबह 6 बजे के करीब मिली जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। फिलहाल थाना कंबो की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की अमनप्रीत कौर सैलून में काम करती थी। बुधवार शाम को उसका घर पर फोन आया था कि उसने किसी का फेशियल करने जाना है। 5 बजे के बाद उसका कोई फोन नहीं आया। रात तक उसे फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह ही पुलिस का फोन आया था कि उनकी लड़की का शव पंडोरी के पास पड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की जल्द पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। [metaslider id="711"]     source link