ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 09 August 2021

पंजाबियों के लिए सौगातः Air India की अमृतसर से लंदन के लिए सीधी फ्लाइट 16 अगस्त से शुरू

Air India flight made emergency landing due to engine failure
Air India flight made emergency landing due to engine failure
[metaslider id="711"] अमृतसर : यूके और पंजाब में रहने वाले पंजाबियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। Air India अमृतसर से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे तक के लिए सीधी उड़ान 16 अगस्त से शुरू कर रही है। यह उड़ान श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। इसको लेकर फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर व अमृतसर विकास मंच के कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला ने जानकारी देते हुए कहा यह उड़ान हर सोमवार लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे से दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरेगी और मंगलवार की रात 1.10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वहीँ मंगलवार तड़के 3.10 बजे यह अमृतसर से रवाना होकर सुबह 7.10 पर लंदन पहुंचेगी। अमृतसर से लंदन की सीधी फ्लाइट शुरू होने से पंजाबियों को बड़ा फायदा मिलेगा । क्यूंकि पहले उन्हें लंदन जाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी पड़ती थी। अब वह सीधे अमृतसर से वहां पर जा सकेंगे। [metaslider id="1461"]     source link