ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 17 January 2026

फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकराकर हुई हादसाग्रस्त , 5 लोगों की मौत

फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकराकर हुई हादसाग्रस्त , 5 लोगों की मौत

पंजाब : पंजाब के बठिंडा जिले में भयानक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में सवार सभी लोग बठिंडा से गुजरात जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस में तैनात महिला पुलिस कर्मी अमिता अपने चार दोस्तों अंकुश, भरत, चेतन और सतीश के साथ बठिंडा से गुजरात जा रही थी। गाड़ी की तफ्तार तेज थी, जिस कारण वह गांव गुरथड़ी के पास मैन हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पांचों लोग गुजरात से पंजाब घूमने आए थे।प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार ही सामने आई है, हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।