ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 14 October 2021

ताइवान में एक इमारत में लगी भयंकर आग, 46 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई लोग झुलसे

A fierce fire broke out in a building in Taiwan, 46 people were tragically killed, many people were scorched
A fierce fire broke out in a building in Taiwan, 46 people were tragically killed, many people were scorched
ताइपे : बड़ी खबर मिल रही है कि दक्षिणी ताइवान में एक 13 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 46 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीँ मिली जानकारी अनुसार लगभग 51 लोग इस आग में बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्‍हें इलाज़ के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि ये आग तड़के करीब तीन बजे लगी थी। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली की इसने काफी क्षेत्र को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीँ इसके बाद दमकलकर्मी तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। मिली जानकारी अनुसार अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है