ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 15 March 2025

नशे में धुत पुलिस कर्मी ने दो लोगों को कार से कुचला, पलटियां खाकर खेतों में जा गिरी गाडी

नशे में धुत पुलिस कर्मी ने दो लोगों को कार से कुचला, पलटियां खाकर खेतों में जा गिरी गाडी

बेगोवाल /कपूरथला : खबर मिली है कि नशे में धुत्त पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने अपनी कार से गांव दोलोवाल के पास एक के बाद एक्टिवा व स्कूटर सवारों को कुचल दिया। जिसमें एक्टिवा सवार पूर्व एएसआई की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कूटर सवार चालक गंभीर जख्मी हो गया। हादसे के बाद एसआई जहां बेसुध होकर सड़क पर ही लेट गया और उसकी ब्रेजा कार पलटियां खाकर सड़क किनारे खेतों में पलट गई। हादसे के बाद एकत्रित हुए लोगों ने गुस्से आकर नशे में धुत्त पुलिस वाले की धुनाई कर दी। थाना बेगोवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और नशे में धुत्त पुलिस कर्मी को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले गए। थाना बेगोवाल की पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।