ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 31 January 2023

जालंधर में बिजली घर के बाहर रेहड़ी लगाने वाले दंपति के साथ हुई मारपीट

A couple who were street hawkers outside the power house in Jalandhar were assaulted.
A couple who were street hawkers outside the power house in Jalandhar were assaulted.
जालंधर : जालंधर के सराभा नगर में स्तिथ बिजली घर के बाहर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले दंपति के साथ मारपीट की खबर है। रेहड़ी लगाने वाले मोहन प्रकाश ने बताया वह सराभा नगर में स्तिथ बिजली घर के बाहर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता है। रविवार 29 जनवरी को रात करीब 8 बजे वह अपनी रेहड़ी पर था और उसकी पत्नी भी वहीँ मौजूद थी। उसने बताया सनी नामक युवक अपने एक साथी के साथ वहां आया और बिना कोई बात किये उसके साथ मारपीट करने लगा जिसमे उसकी पत्नी भी घायल हो गई , इसके बाद सनी और उसका साथी वहां से भाग गए। मोहन ने बताया इसके बाद उसने थाना न. 8 में शिकायत दी है. मोहन का कहना है सनी बिजली घर में काम करता था। करीब 4 महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था। पीड़ित मोहन ने कहा हालाँकि सनी के साथ उसकी कोई रंजिश नहीं थी फिर भी उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी पर बनती कार्यवाही की मांग की है। [metaslider id=25498]