ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 24 August 2024

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार चालक ने कुचला , घटना CCTV में कैद घटना

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार चालक ने कुचला , घटना CCTV में कैद घटना

पंजाब : दुखद खबर है कि घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को कार चालक ने कुचल दिया। वहीँ कार चालक ने रुकने की बजाय कार भगा ली। बच्चे के परिजनों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये पूरी घटना बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

घटना ढाबा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है । मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच बच्चा नीचे से कुछ उठाने लगा, तभी अचानक एक कार आई, जिसने बच्चे को कुचल दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी वक्त बच्चे के परिजन बाहर आए और बच्चे को उठाया लेकिन कार चालक भाग निकला, घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।