Wednesday, 23 September 2026
Jalandhar
समोसे, पकौड़े और टिक्की खाने वाले हो जाए सावधान ! फूड सेफ्टी विभाग की जांच में तेल के 5 सैंपल फेल पाए गए
जालंधर : समोसे, पकौड़े और टिक्की खाने के शौकीन सावधान हो जाए। क्यूंकि अगर आप भी ये सब शौक से खाते है तो आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, फूड सेफ्टी विभाग ने जांच के दौरान पाया कि एक ही तेल को बार-बार उबालकर इस्तेमाल किया जाता है।
तेल के 5 सैंपल फेल
अप्रैल से अगस्त माह के आंकड़ों के मुताबिक, फूड सेफ्टी विभााग की मोबाइल टेस्टिंग वैन ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकानों और रेहड़ी चालकों पर अचानक चैकिंग की गई। जांच के दौरान तेल के 56 सैंपल लिए गए जिनमें से 5 सैंपल फेल पाए गए, जोकि सेहत के लिए काफी हानिकारक है। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में 23 सैंपल, मई में 10 सैंपल, जून में 13 सैंपल, जुलाई में 5 सैंपल, अगस्त में 5 सैंपल लिए गए। इन सबमें 5 सैंपल फेल पाए गए।
इस दौरान फूड सेफ्टी विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि, तेल का दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि बार-बार तेल गर्म करने से इसमें कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि, कड़ाही में बचे हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल न किया जाए। अगर अगली बार नियमों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।