Friday, 25 September 2026
LUDHIANA
लुधियाना में पत्नी के अवैध संबंध से दुखी पति ने निगला जहरीला पदार्थ
लुधियाना : हैबोवाल के केहर सिंह नगर में रहने वाले एक युवक ने पत्नी के कजिन के साथ अवैध संबंध होने और ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह कदम उठाने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुराल पक्ष के तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। थाना हैबोवाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।