ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 23 March 2021

पंजाब में Corona का नया रूप युवाओं को कर रहा ज्यादा प्रभावित, 81% नमूनों में मिला यूके वेरिएंट

587-positive-patients-found-in-one-day
587-positive-patients-found-in-one-day
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को अब और सावधान होने की जरूरत है। जीनोम टेस्टिंग के लिए राज्य से नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) को भेजे गए 401 सैंपलों में से 326 में कोरोना वायरस का यूके वेरिएंट (बी.1.1.7) पाया गया है। 81 फीसद सैंपलों में यूके में पाए जाने वाले इस वायरस के प्रकार की मौजूदगी से पंजाब की चिंता बढ़ गई है। इसका फैलाव 40 से 70 फीसद ज्यादा होता है। [metaslider id="9199"] खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वैक्सीनेशन की मुहिम में युवाओं को भी शामिल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों को भी शामिल किया जाए, क्योंकि यह वायरस युवाओं को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। कैप्टन ने लोगों से अपील की है कि वे टीका लगवाने में लापरवाही न दिखाएं। उन्होंने बताया कि मौजूदा कोविशील्ड दवा को यूके के वायरस (बी.1.1.7) के लिए बेहद कारगर पाया गया है। [metaslider id="1461"]   source link