ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 07 August 2023

पंजाब में करंट लगने से 8 भैंसों की मौत , सड़क पर बिजली की तार गिरने से हुआ हादसा

8 buffaloes died due to electrocution in Punjab, accident occurred due to electric wire falling on the road
8 buffaloes died due to electrocution in Punjab, accident occurred due to electric wire falling on the road
पंजाब : खबर मिली है कि पंजाब के खन्ना में सड़क पर बिजली की तार गिरने से आये करंट से आठ बेजुबानों की जान चली गयी। मिली जानकारी अनुसार रास्ते में खड़े बरसाती पानी में तार गिरने से करंट आया। इससे वहां से गुजर रही 8 भैंसें मर गईं। वहीँ पशुपालक ने खुद भागकर जान बचाई। पशुपालक ने बताया कि वह भैंसों को चारा खिलाकर वापस ले जा रहा था। रास्ते में बारिश का पानी जमा था। जब भैंसें पानी में से निकलने लगीं तो एक के बाद एक 8 भैंसें गिर गईं। जब वह पास जाने लगा तो उसे भी बिजली का जोरदार झटका लगा। उसने भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तार को लेकर कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई। लेकिन इसे ठीक करने कोई नहीं आता। इससे हादसा हुआ। लोग भी इस रास्ते से निकलते हैं, किसी की जान भी जा सकती है। बिजली विभाग के एक्सियन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर एसडीओ को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि हादसा कैसे हुआ। यदि किसी कर्मचारी की गलती पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   [metaslider id=25498]