ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 08 February 2023

जालंधर से किडनैप हुई 7 साल की बच्ची अमृतसर में मिली

7-year-old girl kidnapped from Jalandhar found in Amritsar
7-year-old girl kidnapped from Jalandhar found in Amritsar
जालंधर : खबर है कि जालंधर के संतोखपुरा से किडनैप हुई निंहग सिंह जोध सिंह की 7 साल की बच्ची मिल गई है। बता दे बच्ची आंचल अमृतसर में मिली है। आंचल अमृतसर के पॉश एरिया रणजीत एवेन्यू में कूड़े के डंप के पास खड़ी थी। वहां पर एक महिला ने बच्ची को देखा और तुरंत आसपास के लोगों को इसके बारे में बताया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अमृतसर पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया है। अमृतसर पुलिस ने बच्ची की बरामदगी के बाद जालंधर की पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 को सूचित किया। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता को साथ लेकर पुलिस पार्टी आंचल को लाने के लिए अमृतसर रवाना हो गई है। बता दे अभी तक बच्ची को अग़वा करने वाली महिला जिसने अपना नाम काजल बताया था। उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दे जिस महिला ने बच्ची को किडनैप किया उसे बच्ची के पिता निहंग सिंह ने मदद की थी और उसे अपने घर पर भी रखा था। मौका पाकर महिला बच्ची को लेकर फरार हो गई थी। [metaslider id=25498]