ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 21 August 2022

SAD NEWS : लुधियाना से लापता 7 वर्षीय बच्चे सहज की नहर से मिली लाश, अपना ताया ही निकला कातिल

7-year-old child missing from Ludhiana's body found in canal
7-year-old child missing from Ludhiana's body found in canal
[metaslider id=24944] [metaslider id=9199] लुधियाना : दुखद खबर है कि पंजाब के लुधियाना में 2 दिन से लापता 7 वर्षीय सहजप्रीत का शव रविवार सुबह मिल गया है । बच्चे की बॉडी गिल नहर से बरामद हुई है । मिली जानकारी अनुसार बच्चे के ताया स्वर्ण सिंह ने ही उसे धक्का देकर नहर में गिराया और डुबोकर मार दिया। वहीँ सहजप्रीत के कत्ल की वजह परिवार का आपसी झगड़ा बताया जा रहा है । वहीँ पुलिस ने आरोपी ताया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। [metaslider id=25498] बता दे सात साल का सहजप्रीत 2 दिन से लापता था । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस की जांच में बच्चे के साथ ताया स्वर्ण सिंह की कई जगह की फुटेज सामने आई थी। स्वर्ण सिंह सहजप्रीत को लेकर सतलुज दरिया तक गया। एक गुरुद्वारे के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी दोनों नजर आए। वहीँ पुलिस शुरू से ही इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही थी इसलिए बच्चे के ताया स्वर्ण सिंह को हिरासत में ले लिया। 2 दिन से उससे पूछताछ चल रही थी। शुरू में स्वर्ण सिंह इस बात पर अड़ा रहा कि सहजप्रीत कहां गया? उसे नहीं पता लेकिन पूछताछ के लंबा खिंचने पर वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। बच्चे की बॉडी मिलने के बाद उसके परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दे कत्ल करने वाला सहज का ताया होने के साथ-साथ उसका मौसा भी था । [metaslider id=1461]