ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 06 February 2023

7.8 तीव्रता के भूकंप ने तुर्किये और सीरिया में मचाई भयानक तबाही , 1300 से ज्यादा लोगों की मौत

7.8 magnitude earthquake wreaks havoc in Turkey and Syria, killing more than 1300 people
7.8 magnitude earthquake wreaks havoc in Turkey and Syria, killing more than 1300 people
Turkey Earthquake : बड़ी खबर है कि तुर्किये और सीरिया में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को तुर्किये के नूर्दगी से 23 किमी पूर्व में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। वहीँ इस भूकंप की वजह से कुछ ही समय में कई इमारतें धराशायी हो गईं है। मिली जानकारी मुताबिक इमारतों के मलबे के नीचे दबने से कुल 1300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप से दोनों देशों को जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। तुर्किये में 912 तो सीरिया में 400 से ज्यादा लोगों की जान इस भूकंप के चलते गई है। वहीं, घायलों का आंकड़ा 1900 के पार चला गया है। वहीँ इसके अलावा लेबनान और इजराइल में भी झटके महसूस किए गए, लेकिन यहां नुकसान की खबर नहीं है। [metaslider id=25498]