Wednesday, 12 May 2021
Jalandhar
जालंधर में टांडा रोड रेलवे अंडर ब्रिज के लिए 53.23 करोड़ की मंजूरी
[metaslider id="711"]
जालंधर : शहर के टांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने के लिए पंजाब इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (PIDB) ने 53.23 करोड़ की मंजूरी दे दी है।Â
[metaslider id="1461"]
DC घनश्याम थोरी ने बताया कि अमृतसर-दिल्ली ट्रैक पर टांडा रेल फाटक में काफी ट्रैफिक जाम रहता था। इसी साल जनवरी में यहां पर रेलवे अंडरब्रिज बनाने की योजना बनी थी। रेल अफसरों से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेयरमैनशिप वाले PIDB को फंड के लिए प्रपेाजल भेजा गया था।
टांडा फाटक पर बनने वाला यह रेलवे अंडरब्रिज 350 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा होगा। इसके दोनों तरफ सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिया कि इसे समयबद्ध तरीके से शुरू कर पूरा किया जाएगा। इससे लोगों को जल्द राहत मिलेगी।
[metaslider id="5345"]
source link