ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 25 June 2022

जालंधर में लगी भयंकर आग में 50 झुग्गियां जलकर हुई राख, मची चीख पुकार

50 shanties burnt to ashes in a fierce fire in Jalandhar, screaming
50 shanties burnt to ashes in a fierce fire in Jalandhar, screaming
[metaslider id=11116] जालंधर : बड़ी खबर मिली है कि करतापुर से कपूरथला रोड पर निक्कू नंगल में शनिवार को भयंकर आग की चपेट में आने से सड़क के किनारे बनी झुग्गियां जलकर राख हो गई है । मिली जानकारी अनुसार आग से करीब 40 से 50 झुग्गियां जलकर राख हो गई है । बताया जा रहा है कि घटना में किसी के हताहत होने की तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन झुग्गियों में रहकर अपना जीवन व्यतीत करने वालों के पास वही बचा जो उन्होंने पहना था। उनका बाकी सब कुछ जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि जब झुग्गियों को आग लगी तो लोगों ने इसे पहले अपने स्तर पर बुझाने की कोशिश की। लेकिन जब आग एकदम बढ़ गई गई तो वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। वहीँ सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लग गए। [metaslider id=9199]