Friday, 01 December 2023
Punjab
पंजाब में अब फोन करते ही घर पर मिलेंगी 42 प्रकार की सेवाएं, नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों व सुविधा केंद्रों के चक्कर ?
पंजाब : खबर है कि पंजाब के लोगों को अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत 42 प्रकार की सेवाओं को हासिल करने के लिए सरकारी दफ्तरों व सुविधा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि मात्र फोन घुमाने के बाद यह सुविधा लोगों को उनके घर पर मिल सकेगी। यह सुविधा राज्य सरकार मुहैया करवाएगी। सरकार जल्द ही एक नंबर जारी करेगी। 1076 नंबर का ट्रायल चल रहा है। इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति सरकारी सेवाओं से संतुष्ट नहीं होता है तो अपना सुझाव भी सरकार को दे सकता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 23 जिलों के लोगों को सरकारी दफ्तरों में आने वाली परेशानी से बचाने और उन्हें पहल के आधार पर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी देने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यह प्रोजेक्ट इसलिए भी अहम है, क्योंकि कई जगह पर लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। दिल्ली सरकार के मॉडल पर ही यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए।
[metaslider id=25498]