ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 29 May 2021

नवांशहर के बलाचौर में 4 युवकों की सतलुज दरिया में डूबने से मौत, गर्मी में नहाने गए थे चारों

4 youths drowned in Sutlej Darya in Balachaur in Nawanshahar, went to bathe in summer
4 youths drowned in Sutlej Darya in Balachaur in Nawanshahar, went to bathe in summer
[metaslider id="711"] नवांशहर : बलाचौर के निकट स्थित एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना हुई है। शनिवार को औलियापुर गांव में सतलुज दरिया में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद लेकर चारों युवकों के शव तलाश कर लिए हैं। तलाशी के दौरान मौके पर सतलुज दरिया किनारे भारी भीड़ जुटी रही। युवकों के स्वजनों का रोकर बुरा हाल था। [metaslider id="1461"] मिली जानकारी के मुताबिक भीषण गर्मी से बचने के लिए चारों युवक दोपहर करीब 3.30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर औलियापुर गांव के पास सतलुज नदी में नहाने गए थे। पुलिस के अनुसार हरदीप कुमार उर्फ मोनी पुत्र मोहिंदर पाल, संदीप उर्फ दीपू पुत्र सुभाष, हैप्पी पुत्र अमरजीत सतलुज नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से उनके शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। [metaslider id="5345"]     source link