ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 11 December 2023

जालंधर में दिन दहाड़े हथियार दिखाकर करियाणा शॉप मालिक से 30 हजार रुपए की लूट

30 thousand rupees looted from grocery shop owner by showing weapons in broad daylight in Jalandhar
30 thousand rupees looted from grocery shop owner by showing weapons in broad daylight in Jalandhar
जालंधर : जालंधर में चोरी और लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज दिन चढ़ते ही ऐसा ही एक मामला मथुरा नगर से सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार यहां सुबह होते ही बाइक सवार लुटेरों ने हथियार दिखाकर करियाणा शॉप मालिक से करीब 30 हजार रुपए की नकदी और 6 हजार रुपए का सामान लूट लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि सुबह 7:15 बजे जब वह दुकान खोल कर बैठे तो बाइक पर दो युवक आए। उनमें से एक ने उनकी छाती पर पैर रखा और तेजधार हथियार निकाल लिया। एक आरोपी ने उसे गन प्वाइंट पर लिया और गल्ले में से करीब 15 हजार रुपए निकाल लिए और 15 हजार रुपए ही उसकी जेब में थे जो लुटेरों ने निकाल लिए। इसके इलावा आरोपी दुकान में से करीब 6 हजार रुपए का सामान भी लूट कर ले गए। आरोपियों के फरार होने के बाद थाना 8 की पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। [metaslider id=25498]