ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 14 August 2021

नगर निगम में तिरंगा लगाते समय हादसे में 3 लोगों की मौत , एक नाराज़ शख्स ने नगर निगम कमिश्नर को मारा थप्पड़

3 people died in an accident while putting the tricolor in the municipal corporation, an angry person slapped the municipal commissioner
3 people died in an accident while putting the tricolor in the municipal corporation, an angry person slapped the municipal commissioner
[metaslider id="711"] ग्वालियर : देश में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले मध्यप्रदेश के ग्वालियर से दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। यहाँ स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज लगाते हुए हाइड्रोलिक मशीन टूट गई और तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए। घटना में घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। [metaslider id="1461"] इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर गहरा दुख जताया है। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ आक्रोशित हो गई और प्रदर्शन करने लगी। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे के कुछ देर बाद जब घटनास्थल पर प्रभारी नगर निगम के आयुक्त मुकुल गुप्ता पहुंचे तो भीड़ में से एक शख्स ने उन्हें चांटा जड़ दिया। वहीँ पुलिस ने निगम अधिकारियों को वहां से सुरक्षित निकाला । [metaslider id="9199"]